Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

पूणे/ काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी उत्तर प्रदेश  की प्रादेशिक शाखा पुणे महाराष्ट्र राज्य का प्रथम अधिवेशन एवं मानव सम्मान समारोह डाॅन वास्को यूथ सेंटर, कोरेगांव पार्क पूणे महाराष्ट्र में मार्च 2,2025 दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से दीप प्रज्लन और उसके बाद सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.कवि सुखमंगल सिंह कुलाधिपति काशी हिंदी विद्यापीठ कुलपति डॉक्टर संभाजी राजाराम बाविस्कर, प्रतिकूलपति पुणे महाराष्ट्र डॉक्टर राज अॅलविन देवदास, श्रीमती वैजयंती माला अबासाहेब राउत पूर्व जिला जज के कर कमलों द्वारा प्रज्वलित किया गया। 
दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना का कार्यक्रम संपन्न हुआ । 
काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा महाराष्ट्र में विद्वानों में 13 लोगों को विद्या वाचसपति मानद सम्मान दिया गया  सर्वश्री अभिषेक कल्याण पुणे,  डॉक्टर इंदु मिश्रा पांच लोगों को विद्यासागर सम्मान से सम्मानित किया गया, एक व्यक्ति को उद्योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया दो लोगों को समाज से सेवी- शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया
भारत गौरव सम्मान से तीन लोगों को सम्मानित किया गया, 
राष्ट्रभूषण से दो लोगों को सम्मानित किया गया, 
शिक्षा की शिरोमणि से एक  को सम्मानित किया गया, 
समाजसेवी रन से एक को सम्मानित किया गया
खेल शिरोमणि से दो लोगों को सम्मानित किया गया, 
विद्यापीठ रत्न से एक को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुणे महाराष्ट्र राज्य के प्रति कुलपति डॉक्टर राज अलविन देवदास ने किया।
कार्यक्रम का संचालन- इंदु मिश्रा जी ने किया। 
महाराष्ट्र शाखा के प्रति कुलपति ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। 
डॉ मनोज दुराई राज, डॉ सुहास बुलबुल नें अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि कार्यक्रम बहुत अच्छा है काशी हिंदी विद्यापीठ का यह कार्यक्रम आगे भी होता रहे उसमें हम लोगों का जो भी सहयोग होगा उसे देने के लिए तैयार है। 
माला बसवराज, नेहा कुशवाहा, आरुषि मिश्रा और बाली सुरेंद्र ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम में भागीदार रहे और हर तरह से कार्यक्रम का सहयोग किया।
समारोह में दिये गए सम्मान - सर्वश्री अभिषेक कल्याण, डॉ इंदु मिश्रा, डा माला बरवराज, एडवोकेट संदीप बाली, डॉ दीपक गुप्ता, डा रिची देवदास, डॉ विनीत नागेश गवार, डॉ सुरेश सुरेश सुभाना किल्लेकर, डॉ नागेंद्र विनायक राव बनगर, डॉक्टर विष्णु दास जान वाजी नेवारे, डॉक्टर भास्कर सुदास जी वासनिक, डॉक्टर शुभांगिनी रामदास वालदे, 
डॉ राजू सुरेश देवरे, और डॉक्टर लक्ष्मी अजीत सिंह को वाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। 
विद्यासागर सम्मान से डॉक्टर मनोज बसंत भोरे, डॉक्टर विवियन पिल्ले, दो रानी देवदास, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉक्टर दर्शन सिंह भंगामी, डॉ निधि अग्रवाल, डॉक्टर संपत गणपत जाधव, डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्त को विद्यासागर सम्मान से सम्मानित किया गया। 
उद्योग रत्न मानक सम्मान से डॉक्टर दीपक जय सिंह भिवरे, और
समाजसेवी -शिरोमणि सम्मान से डैनी देवदास और श्री सुरेंद्र बाली को  को सम्मानित किया गया। 
विद्या गौरव सम्मान से सर्वश्री डा.संभाजी राजाराम बाविस्करऔर डॉ राज अलविन देवदास को सम्मानित किया गया। 
भारत गौरव सम्मान से डॉक्टर मनोज दुरै राज, फादर डॉ ची लुईस और डॉक्टर सुभाष बुलबुले जो पुणे से को सम्मानित किया गया। 
राष्ट्रभूषण सम्मान से डा.आरुषि मिश्रा, वैजयंती माला आबा साहेब राउत  पूर्व जिला जज ,पुणे को सम्मानित किया गया। 
समाजसेवी -रत्न से  नेहा कुमारी कुशवाहा को सम्मानित किया गया और खेल शिरोमणि से श्री आनंद भगवान काजुलकर कथा श्री शरद्ल सिंह भट्टी दोनों लोग पुणे से सम्मानित किया गया। 
विद्यापीठ -रत्न से  सर्व श्री डॉक्टर चंद्रभाल सुकुमार, डॉ सुखमंगल सिंह, कवि इंद्रजीत तिवारी 'निर्भीक'और एडवोकेट पवन कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। 
        सभी गणमान्य लोगों को शील्ड, सम्मान पत्र, अंग वस्त्रम में साल, काशी हिंदी विद्यापीठ पुणे शाखा की पट्टी का, वैज और माला पहनकर विशेष मानक सम्मान से सम्मानित किया गया। 
सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और आगे भी महाराष्ट्र में इस तरह के कार्यक्रम को ऑर्गेनाइज करने के लिए प्रोत्साहित किया अंत में पूणे शाखा  काशी हिंदी विद्यापीठ के प्रति कुलपति डॉक्टर राज अलविन  देवदास नहीं धन्यवाद ज्ञापन किया। 
- सुख मंगल सिंह
कुलाधिपति

Sukhmangal Singh

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ