भगोरिया पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित हो
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भगोरिया पर्व,मनाया जाता है धार जिले की बात करें तो 7 मार्च से लगने वाले भगोरिया में लगभग 59 हाट लगेंगे।प्रमुख भगोरिया हेतु जिस दिन जिस गांव में भगोरिया हाट हो उस दिन का स्थानीय अवकाश भी घोषित हो तो पर्व मनाने एवं पर्व देखने हेतु लोक संस्कृति के दर्शन के साथ नृत्य,गीत,संगीत को समझ के साथ पर्व का आनन्द अन्य लोगों एवं जो शासकीय कर्मचारी है विशेषकर उन्हें स्थानीय अवकाश घोषित होने पर देखने में शामिल होने का पर्व लाभ मिल सकें।भगोरिया पर्व प्रेम, प्रकृति ,संस्कृति,उमंग उत्साह से भरा नृत्य का मिश्रण भगोरिया की गरिमा मे वासंतिक छटा का ऐसा रंग भरता है की देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी इस पर्व को देखने विदेशी लोग आते है ।संस्कृति के पारम्परिक गीतों को गाया जाकर माहोल मे एक जोश का वातावरण भरा जाता है।नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्व पर भगोरिया की झांकी भी निकाली जाकर कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।भगोरिया पर्व लोक गीतों एवं नृत्य से अपनी लोक संस्कृति को विलुप्त होने से बचाते आ रहे है।इसका हमें गर्व है।
संजय वर्मा"दृष्टि"
मनावर जिला धार मप्र
Powered by Froala Editor
LEAVE A REPLY